Warning: Undefined array key "KOTtjr" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/pluggable.php on line 1
चिनहट के निज़ामपुर मल्हौर में कोरोना के 10 नए मरीज । सहारा समेत कई अस्पताल बंद। – The Revolution News

चिनहट के निज़ामपुर मल्हौर में कोरोना के 10 नए मरीज । सहारा समेत कई अस्पताल बंद।

Spread the love

05/06/2020

राजधानी में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। संक्रमण शहर के कई नए क्षेत्र में फैलता जा रहा है। चिनहट के निजामपुर मल्हौर में कोरोना के 10 नए मरीज सामने आए हैं। दो दिन पूर्व यहां के संक्रमित मरीजो के संपर्क में आये 13 लोगो की सैम्पलिंग कराई गई थी जिनमे 10 लोग में कोरोना के लक्षण पाए गए हैं।

नए मरीज सामने आने से अब चिनहट में कोरोना संक्रमित मरीजो की संख्या 15 हो गयी है। जिसके बाद पूरे इलाके को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया है। वही निशातगंज के फातिमा हॉस्पिटल में 4 कर्मचारियों और हैदराबाद के मर्चेंट अपार्टमेंट में दो कोरोना के मरीज मिले थे, इसके बाद इन दोनों इलाको को हॉट स्पॉट घोषित कर दिया गया था। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने इन संक्रमितों को अस्पताल में भर्ती कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

साथ ही इनके संपर्क में आने वालों को क्वॉरंटीन किया जा रहा है। इलाके को हॉट स्पॉट घोषित करते हुए सैनिटाइज करवाया जा रहा है। वही अब राजधानी में हॉट स्पॉट इलाको की संख्या 11 पहुंच गई है। चिनहट में 15 नए मरीज सामने आने के बाद हॉटस्पॉट इलाके का DCP पूर्वी सोमेन वर्मा निरीक्षण करने पहुँचे। इलाके को लोगो से पुलिस अधिकारियों ने घरों में रहने की अपील करते हुए सोशल डिस्टेंसिंग के पालन की अपील भी की।
पीजीआई, सहारा अस्पताल बंद किया गया। 24 घंटे के लिए 3 अस्पताल बंद किए गए
पीजीआई में एक नर्स संक्रमित पाई गई । सहारा हॉस्पिटल में एक संक्रमित मरीज मिला
निजी क्लीनिक में आया मरीज भी पॉजिटिव।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button