राजनाथ सिंह ने गुजरात के उद्योगों से किया आह्वान, कहा— विकसित भारत में निभाएं अहम भूमिका
रक्षा मंत्री Rajnath Singh ने वडोदरा में आयोजित ‘वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस’ के समापन सत्र को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय उद्योगों से विकसित भारत के निर्माण में भागीदार बनने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि गुजरात अपनी मजबूत औद्योगिक क्षमता, कुशल कार्यबल और उद्यमशीलता के बल पर आत्मनिर्भर भारत तथा रक्षा उत्पादन एवं अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रमुख केंद्र बनने की क्षमता रखता है।
