Home / भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 320,922

भारत में कोरोनावायरस से संक्रमितों की संख्या 320,922

Spread the love

14/06/2020

दुनियाभर के तमाम देशों के साथ-साथ भारत में भी कोरोनावायरस (COVID-19) का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के अनुसार भारत में इस वायरस से संक्रमितों की संख्या 320,922 हो गई है। रविवार की सुबह समाप्त हुए 24 घंटों में कोरोना के 11, 929 नएनए मामले सामने आए और 311 लोगों की मौत हुई। देश में अब तक 9195 लोगों की मौत हो चुकी है, हालांकि 162379 मरीज इस बीमारी को मात देने में सफल हुए हैं। रिकवरी रेट में मामूली बढ़ोतरी के साथ यह दर 50.59 % प्रतिशत पर पहुंच गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *