Home / भारत में कोरोनावायरस से पीड़ितों की कुल तादाद तीन लाख के करीब

भारत में कोरोनावायरस से पीड़ितों की कुल तादाद तीन लाख के करीब

Spread the love

12/06/2020

पिछले 24 घंटे के दौरान नए मरीज़ों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी के बाद भारत में कोरोनावायरस से पीड़ितों की कुल तादाद तीन लाख के करीब पहुंच गई है। पिछले 24 घंटों में सबसे ज़्यादा 10,956 नए मरीज़ सामने आए हैं, और एक दिन में सबसे ज़्यादा 396 मरीज़ काल के गाल में समा गए हैं। भारत में कुल मरीज़ों का आंकड़ा 2,97,535 हो गया है, जिनमें से 1,47,195 लोग ठीक होकर घर लौट चुके हैं, जिसकी बदौलत भारत में रिकवरी रेट 49.47 प्रतिशत हो गया है. इस वक्त देश में कुल 1,41,842 सक्रिय COVID-19 मामले हैं, और भारत में अब तक कुल 8,498 लोग COVID-19 का शिकार होकर जान गंवा चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *