Home / बाराबंकी सपा जिला कार्यालय पर मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

बाराबंकी सपा जिला कार्यालय पर मनाई गई सुभाष चंद्र बोस जयंती

Spread the love

शनिवार को सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव की गरिमामय उपस्थिति में समाजवादी पार्टी सदर विधानसभा कार्यालय पर नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की जयंती मनाई गई।
इस अवसर पर सदर विधायक धर्मराज सिंह उर्फ सुरेश यादव ने नेताजी के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए कहा कि नेताजी की जयंती हमे देश के प्रति समर्पित होने की प्रेरणा देती है उनके त्याग,समर्पण और बलिदान का यह परिणाम रहा है कि अंग्रेजो को भारत छोड़ना पड़ा।ऐसे महापुरुष के जीवन,व्यक्तित्व और कृतित्व का नित्य बोध हम सभी को होना चाहिए।
उन्होंने कहा कि नेताजी ने सामंतवादी,और सांप्रदायिक ताकतो के विरुद्ध लड़कर आजाद भारत में सामाजिक कुरीतियों को मिटाने का जो सपना देखा था आज देश और प्रदेश की सरकार नेताजी के अखंड भारत के सपने को तार तार करने का प्रयास कर रही है देश में साम्प्रदायिकता को बढ़ावा देकर हिन्दू मुस्लिम एकता को समाप्त करने का प्रयास किया जा रहा है ऐसे में आज के युवाओं को नेताजी के विचारो को अनुसरण करते हुए समतामूलक समाज की स्थापना के लिए आगे आना होगा।
विधायक धर्मराज ने कहा कि जब से देश और प्रदेश में बीजेपी की सरकार आयी है भारत के समाजवादी ढांचे को बुरी तरह से सरकार की नीतियों और चुनौतियों से जूझना पड़ रहा है पूंजीपति ताकते ब्यवस्था पर हावी होकर सार्वजनिक क्षेत्रों की समस्याओं को वैकल्पिक समाधान निजीकरण करने का लगातार दबाव बना रही है और काफी हद तक इसमें सफल भी हो गई है।
विधायक धर्मराज ने कहा कि भारतीय संविधान की स्थिति बेहद चिंताजनक है देश की सरकार संविधान को तोड़ने मरोड़ने में लगी है आज देश में आजादी से मिले लोकतंत्र को फासिस्टवादी,सांप्रदायिक,पूंजीवादी ता से खतरा पैदा हो गया है आज किसान,बेरोजगार,गरीब को उनका हक नहीं मिल रहा है सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए कानून बना रही है ऐसे में नेताजी के विचारो की प्रासंगिकता बढ़ गई है।
इस अवसर पर मुख्य रूप से माया देवी ब्लॉक प्रमुख बंकी,खुशी राम गौतम,राम नाथ मौर्या,विनय कुमार यादव सदर विधानसभा अध्यक्ष,लल्लू यादव प्रधान,संतोष जायसवाल नगर अध्यक्ष, ओम प्रकाश यादव अध्यक्ष प्रधान संघ देवा, दीपक गुप्ता,बालक राम यादव अध्यक्ष प्रधान संघ बंकी,शमीम फन्ने जिला सचिव, डॉ इंद्रेश यादव,सुशील यादव,जय किशन यादव, शिवा यादव,मो आरिफ,मोनू यादव,बाबुल मिश्रा,अजय अवस्थी,वीरेंद्र यादव,जसवंत यादव,मुन्ना यादव,हिमांशु वर्मा विक्की अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ,कमलेश रावत,अर्जुन सिंह,गोलू यादव,युसुफ़ अब्दुल्ला समेत पार्टी के कई कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *