प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

    0
    32

    लखनऊ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है।

    मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली अन्धकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव है। यह कपट व कटुता पर सरलता व सद्भाव की विजय का भी द्योतक है।

    मुख्यमंत्री जी ने दीपावली के अवसर पर समस्त अनुष्ठानों में कोविड-19 के प्रोटोकाॅल तथा सोशल डिस्टेसिंग का पूर्ण पालन करने की अपील की है।

    LEAVE A REPLY

    Please enter your comment!
    Please enter your name here