नेतन्याहू का दावा—ईरान ने बेटे की हत्या की साजिश रची
इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दावा किया है कि ईरान ने उनके एक बेटे की हत्या की साजिश रची थी। नेतन्याहू के मुताबिक, इजरायली अधिकारियों को कई महीनों से इसकी जानकारी थी, लेकिन गैग ऑर्डर के कारण मामला सार्वजनिक नहीं किया जा सका। हालांकि, उन्होंने यह स्पष्ट नहीं किया कि उनके किस बेटे को निशाना बनाया गया था। ईरान की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।
