Home / दो दिन बाद हो सकती है आज़म खान की सर्जरी।

दो दिन बाद हो सकती है आज़म खान की सर्जरी।

Spread the love

सपा के वरिष्ठ नेता व सांसद आजम खां को दो दिन तक दवाएं दी जाएंगी। इसके बाद भी आराम नहीं मिला तो सर्जरी की जाएगी। इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है। आजम खां और उनके बेटे को नौ मई को कोविड पॉजिटिव होने के बाद मेदांता हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। दोनों की कोविड रिपोर्ट निगेटिव हो चुकी है, लेकिन आजम खां को अभी कुछ दिक्कत है। उनके फेफड़ों और गुर्दे में संक्रमण कम हुआ है। हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर ने बताया कि सोमवार को आजम खां की सभी जांच रिपोर्ट का नए सिरे से मूल्यांकन किया गया। तय किया गया है कि दो दिन तक दवा दी जाएगी। यदि स्थिति में सुधार नहीं हुआ तो सर्जरी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *