देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे

0
52

22 अक्टूबर 2022 लखनऊ। ( मंगलवार )

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की नीतियों, उसकी समावेशी विचारधारा एवं कांग्रेस पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खरगे जी पूर्व अध्यक्ष एवं सांसद मा0 श्री राहुल गांधी जी के नेतृत्व में चलाई जा रही भारत जोड़ो यात्रा से प्रभावित होकर तथा राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रभारी उत्तर प्रदेश श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा जी द्वारा देश की जनता एवं संविधान की रक्षा हेतु लगातार सत्ता के विरूद्ध सड़क से सदन तक किये जा रहे संघर्षाे से प्रेरित होकर गोरखपुर विश्वविद्यायल के वरिष्ठ छात्र नेता पूर्व प्रमुख लालमन एडवोकेट के सुपुत्र श्री मनीष कुमार सिंह के साथ छात्र नेता अंकित गुप्ता, अमन शुक्ला, मनीष चौधरी, अखिलेश वरूण, आलोक गौड, राजबहादुर, सचिन कुमार, मणीकेश्वर, संदीप कुमार, राम आशीष कनौजिया, अभिनन्दन, रितेश, रंजीत, सोनू, अभिषेक, शीलेन्द्र, महेन्द्र सिंह, देवेन्द्र सिंह, मोहम्मद खलुकुक्ज्मा, अभय राज, विनय शुक्ला ने आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री बृजलाल खाबरी जी के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता संजय सिंह ने बताया कि इसी क्रम में विश्व भारतीय एकता राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं संस्थापक व पंडित सुभाष चन्द्र दीक्षित जी के साथ मंयक तिवारी, मोहन दीक्षित, प्रभात मिश्र, अनुज कनौजिया, जय प्रकाश शर्मा, बृजेश कुमार पाण्डे, आलोक दुबे, रचना मिश्रा, रूबल सिंह, तथा जनपद शाहजहांपुर से मोहम्मद तकवीम हसन ( एम0टी0 हसन) के साथ मोहम्मद खलील खां, मो0 अख्तर खान, मोहम्मद शाहिद, मुनीर अहमद इदरीशी, मो0 आरिफ, डॉ0 वी.के. मिश्रा, सैय्यद सिकन्दर अली, महेन्द्र गौतम, राकेश आनन्द, शबाब हुसैन आदि ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रांतीय अध्यक्ष श्री नकुल दुबे, प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह, संगठन सचिव अनिल यादव, मीडिया संयोजक अशोक सिंह, प्रदेश प्रवक्ता संजय सिंह, पंकज तिवारी, सचिन रावत, रफत फातिमा, प्रभाकर मिश्रा, नितांत सिंह नितिन आदि मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here