गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुद्वारे में टेका मत्था
नई दिल्ली | शाबू ज़ैदी
दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने सिख पंथ के संस्थापक एवं प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा नानक पियो साहिब में मत्था टेका। इस दौरान उन्होंने समस्त मानवता के सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सद्भाव के लिए अरदास की। मुख्यमंत्री ने गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं को याद करते हुए प्रेम, सेवा, समानता और भाईचारे का संदेश दिया। उन्होंने सभी को प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए समाज में एकता और सद्भाव बनाए रखने की अपील की।
