कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश मिश्रा के जन्मदिन पर समर्थकों ने काटा केक, लंबी उम्र की दुआ की
लखनऊ | शाबू ज़ैदी
कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं हजरतगंज जनपद मार्केट के अध्यक्ष रमेश मिश्रा के यौमे पैदाइश (जन्मदिन) के अवसर पर हजरतगंज में उनके मित्रों, पार्टी कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों ने केक काटकर उन्हें जन्मदिन की मुबारकबाद दी। इस दौरान सभी ने उनके स्वस्थ जीवन, लंबी उम्र और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
रमेश मिश्रा कांग्रेस के उन नेताओं में गिने जाते हैं, जिन्होंने पार्टी के कठिन दौर में भी मजबूती से उसका साथ दिया। उन्होंने संघर्ष के समय पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बनाए रखने और कांग्रेस के जनाधार को बिखरने से बचाने में अपनी भूमिका निभाई। पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कार्यकर्ताओं के साथ उनके जुड़ाव को लेकर समर्थकों ने उनकी सराहना की।
जन्मदिन के इस अवसर पर एआईएमआईएम से कांग्रेस में आए नेता, चैनल डिबेट में अपनी बेबाक राय रखने वाले आसिम विकार तथा वरिष्ठ पत्रकार आसिफ जाफरी सहित अन्य मित्रों और कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में शिरकत की। सभी ने रमेश मिश्रा को केक खिलाकर बधाई दी और उनके सुखमय जीवन की कामना की।
इस मौके पर मित्रों और समर्थकों के बीच खुशी का माहौल रहा। सभी ने उम्मीद जताई कि रमेश मिश्रा आगे भी सामाजिक और राजनीतिक गतिविधियों में सक्रिय रहकर जनता एवं कार्यकर्ताओं के बीच अपनी भूमिका निभाते रहेंगे।
शाबू ज़ैदी
