Home / कश्मीरी नेताओं संग PM मोदी की बैठक की रिटायर्ड IPS अफसरों ने की तारीफ, खत लिखकर बोले – बेहतरीन रणनीति

कश्मीरी नेताओं संग PM मोदी की बैठक की रिटायर्ड IPS अफसरों ने की तारीफ, खत लिखकर बोले – बेहतरीन रणनीति

Spread the love

कश्मीरी नेताओं संग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बैठक के एक दिन बाद करीब एक दर्जन से ज्यादा सेवानिवृत्त आईपीएस अफसरों ने पीएम मोदी को खत लिखा है। रिटायर्ड अफसरों ने जम्मू कश्मीर के मुद्दों को हल करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी के द्वारा उठाए गए कदमों की खुले मन से सराहना की है। पीएम मोदी को लिखे गए इस खत में जम्मू-कश्मीर के नेताओं संग पीएम मोदी की इस मुलाकात और बातचीत का जिक्र करते हुए कहा गया है कि यह जम्मू कश्मीर की समस्याओं को दूर करने का सबसे बेहतरीन कदम और रणनीति है। बैठक में पीएम मोदी द्वारा जिक्र किये गये ‘दिल की दूरी’ और ‘दिल्ली की दूरी’ का भी उल्लेख अफसरों ने अपने खत में किया है। रिटायर्ड अफसरों ने प्रधानमंत्री को लिखा है कि जम्मू कश्मीर के नेताओं से पीएम मोदी द्वारा कही गई बात से विश्वास बढ़ेगा और यह जम्मू कश्मीर पर नीति बनाने का सबसे बेहतरीन तरीका है।

‘Track The Truth’ नाम के एक ग्रुप में एसपी वैद और के राजेंद्र कुमार भी जुड़े हुए हैं। दोनों ही अफसरों ने जम्मू और कश्मीर पुलिस में डीजी पद पर अपनी सेवा दी है। इस ग्रुप में उत्तर प्रदेश के पूर्व डीजीपी विक्रम सिंह और पूर्व सीबीआई डायरेक्टर प्रकाश मिश्रा भी हैं। जिन 15 रिटायर्ड अफसरों द्वारा हस्ताक्षरित खत पीएम मोदी को भेजा गया है उनमें आईपीएस अफसर के सिंह, बद्री प्रसाद सिंह, गीता जोहरी, के अरविंद राव, के राजेंद्र कुमार, केबी सिंह, नागेश्वरा राव, पीपी पांडे, आरकेएस राठौड़, शिवानंद झा, एसके राउत और विवेक दुबे शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *