उत्तराखंड में युवाओं के लिए बड़ी पहल, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

उत्तराखंड सरकार राज्य के युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर और व्यवस्थित तैयारी कराने के लिए ‘मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना-2026’ शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस योजना को पहले ही मंजूरी दे चुके हैं।
योजना के तहत युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर शैक्षणिक संसाधन और आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने की दिशा में काम किया जाएगा। सरकार का उद्देश्य आर्थिक या अन्य कारणों से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में कठिनाई झेल रहे युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है।
सरकार की ओर से योजना का आधिकारिक उद्घाटन जल्द किए जाने की संभावना है। योजना के विस्तृत स्वरूप, पात्रता और लाभ से जुड़ी जानकारी उद्घाटन के बाद सामने आने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *