अलास्का में चार्टर विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
अलास्का। अमेरिका के अलास्का में गुरुवार को एक चार्टर विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में विमान में सवार सभी आठ लोगों की मौत हो गई। विमान में दो पायलट और छह यात्री सवार थे।
अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक, विमान ने एंकोरेज से उड़ान भरी थी और करीब 725 किलोमीटर दूर पश्चिमी अलास्का में स्थित केप न्यूएनहैम लॉन्ग रेंज रडार साइट के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ।
घटना की सूचना मिलते ही अलास्का रेस्क्यू कोऑर्डिनेशन सेंटर ने खोज और बचाव अभियान शुरू किया। अमेरिकी वायुसेना के लेफ्टिनेंट जनरल रॉबर्ट डेविस ने हादसे को सैन्य परिवार और स्थानीय समुदायों के लिए बेहद दुखद क्षति बताया।
राष्ट्रीय परिवहन सुरक्षा बोर्ड (NTSB) के अलास्का क्षेत्र प्रमुख क्लिंट जॉनसन ने बताया कि विमान में दो पायलट और छह यात्री थे। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।
