अमेरिकी सेना ने राष्ट्रपति जो बाइडन के निर्देश के बाद रविवार को इराक और सीरिया की सीमा के पास मौजूद ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों के खिलाफ हवाई हमले किए। पेंटागन के प्रेस सचिव जॉन किर्बी ने हमले की जानकारी देते हुए कहा कि इन ठिकानों का इस्तेमाल इराक में अमेरिकी सैनिकों के खिलाफ मानव रहित हवाई हमले करने के लिए उपयोग किया जा रहा था।
किर्बी ने कहा कि अमेरिकी सेना ने सीरिया में दो और इराक स्थित एक ठिकाने को निशाना बनाया है। इस दौरान ऑपरेशनल और हथियार भंडारण सुविधाओं को निशाना बनाया गया। उन्होंने इन हवाई हमलों को ‘रक्षात्मक’ बताते हुए कहा कि ये ईरान समर्थित मिलिशिया समूहों द्वारा हमलों के जवाब में किए गए हैं।