सीआरपीएफ के जवान समेत दो लोग कोरोना संक्रमित।

Spread the love

गौतमबुद्धनगर में गुरुवार को कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए जिनमें से एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान है। आज 119 लोगों की जांच रिपोर्ट आई इनमें से दो लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

नोएडा
गौतमबुद्धनगर में गुरुवार को कोविड-19 के दो नए मामले सामने आए जिनमें से एक केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का जवान है। जिला सर्विलांस अधिकारी डॉ. सुनील दोहरे ने बताया कि आज 119 लोगों की जांच रिपोर्ट आई इनमें से दो लोग के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।
उन्होंने बताया कि आज आए दो नए मामलों में से एक सूरजपुर स्थित सीआरपीएफ में तैनात 35 वर्षीय जवान और दूसरा सेक्टर 8 निवासी 19 वर्षीय युवती है। उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 के संक्रमण से अब तक तीन लोग की मौत हुई है।
दोहरे ने बताया कि 16 मरीजों को यहां के अलग-अलग अस्पतालों से इलाज के बाद आज छुट्टी दी गई है। उनमें चार महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने बताया कि चारों को कोविड-19 संक्रमण के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था और उसी दौरान सभी ने बच्चों को जन्म दिया। आज चारों मांओं और उनके बच्चों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button