मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को नहीं नज़र आ रहे कांग्रेसी कार्यकर्ता। सत्ता के चश्मे का दोष।

Spread the love

लखनऊ 19 मई।
मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ द्वारा आज यह कहे जाने कि कोरोना महामारी के दौरान उन्हें आम जनता की मदद में कांग्रेस पार्टी का कोई कार्यकर्ता नजर नहीं आया, पर शहर कांग्रेस कमेटी लखनऊ के अध्यक्ष मुकेश सिंह चैहान ने कहा कि माननीय मुख्यमत्री जी शायद कांग्रेसजनों को देख नहीं पा रहे हैं किन्तु आम जनता के बीच जो कांग्रेस कार्यकर्ता लाॅकडाउन से लेकर अनवरत सेवाभाव से उनकी मदद में जुटे हुए हैं इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि राजधानी में गरीब जनता एवं मजदूरों को मिलाकर लगभग पांच लाख लोगों तक कार्यकर्ताओं द्वारा राशन, भोजन, पानी इत्यादि और कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी जी द्वारा भेजा गया लगभग एक लाख मास्क पहुंचाया जा चुका है और यह कार्य अनवरत जारी है। ऐसे में मुख्यमंत्री का यह बयान पूरी तरह झूठा और कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की भावनाओं को आहत करने वाला है।
श्री चैहान ने कहा कि मुख्यमंत्री जी को जब इस भीषण गर्मी में हजारेां किलोमीटर की पैदल यात्रा करने वाले मजदूर, महिलाएं, बच्चे नहीं दिख रहे हैं तो उन्हें कांग्रेस कार्यकर्ता कहां से नजर आयेंगे। मुख्यमंत्री जी की आंखों पर सत्ता का चश्मा इस कदर लगा हुआ है कि उन्हें गरीब और मजदूर नहीं नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button