जावेद अख्तर ने ट्वीट कर प्रधानमंत्री मोदी पर साधा निशाना

Spread the love

कोरोना वायरस के बीच बीते दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्र को संबोधित किया, जिसमें उन्होंने देश को आत्मनिर्भर बनाने, 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज और कई जरूरी घोषणाएं कीं। पीएम मोदी के संबोधन को लेकर हाल ही में मशहूर लेखक जावेद अख्तर ने ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा कि 20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज राष्ट्र के लिए वाकई में एक वरदान है, लेकिन 33 मिनट की स्पीच में एक भी शब्द प्रवासी मजदूरों के लिए नहीं था, जिन्हें इस समय जीवन जीने के लिए सबसे ज्यादा मदद की जरूरत थी।
जावेद अख्तर के इस ट्वीट को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं। जावेद अख्तर ने अपने ट्वीट में लिखा, “20 लाख करोड़ का आर्थिक पैकेज वाकई में राष्ट्र के लिए एक वरददान है, लेकिन 33 मिनट के भाषण में एक भी शब्द लाखों प्रवासी मजदूरों की दूर्दशा के बारे में नहीं कहा गया, जिन्हहें अपने अपने अस्तित्व के लिए तत्काल मदद की जरूरत है। यह ठीक नहीं ह।” बता दें कि जावेद अख्तर अपने विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। वह अकसर समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार बेबाकी से पेश करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button