रेलवे के 7 हाई-डेंसिटी प्रोजेक्ट को मंजूरी, दिल्ली-मुंबई रूट भी शामिल:

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने रेलवे के 7 महत्वपूर्ण मल्टी-ट्रैकिंग प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं पर 47 हजार करोड़ रुपये से अधिक का निवेश किया जाएगा। इनमें देश के प्रमुख व्यस्त रेल मार्गों को शामिल किया गया है, जिसमें दिल्ली-मुंबई हाई-डेंसिटी रूट भी प्रमुख है।

इन परियोजनाओं का उद्देश्य व्यस्त रेल मार्गों की क्षमता बढ़ाना, यात्री और मालगाड़ियों की आवाजाही को सुगम बनाना तथा यात्रा के समय में कमी लाना है। अतिरिक्त ट्रैक बनने से ट्रेनों की गति और संचालन की विश्वसनीयता बढ़ेगी तथा माल ढुलाई की लागत कम करने में भी मदद मिलेगी।

सरकार के अनुसार रेलवे के हाई-डेंसिटी रूट देश के सबसे महत्वपूर्ण यातायात गलियारों में शामिल हैं। इन पर क्षमता बढ़ने से औद्योगिक क्षेत्रों, व्यापार और लॉजिस्टिक्स को भी बड़ा लाभ मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *