24 घंटे में FIR अपलोड न होने पर महुआ मोइत्रा ने उठाए सवाल:
नई दिल्ली: टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के वकील अर्क कुमार नाग ने डायमंड हार्बर पुलिस को अवमानना का नोटिस भेजा है। आरोप है कि 1 सितंबर को दर्ज साइबर क्राइम FIR को 72 घंटे बाद भी पुलिस वेबसाइट पर अपलोड नहीं किया गया। महुआ मोइत्रा ने इस मामले में DGP को टैग कर सवाल उठाया कि सुप्रीम कोर्ट के 24 घंटे के भीतर FIR अपलोड करने के निर्देश के बावजूद देरी क्यों हुई।
