सत्य निकेतन हादसे के बाद DU छात्रों का प्रदर्शन, PG की सुरक्षा ऑडिट की मांग
नई दिल्ली: सत्य निकेतन बिल्डिंग हादसे के बाद दिल्ली यूनिवर्सिटी के छात्रों ने प्रदर्शन कर हादसे में जान गंवाने वाले छात्रों के परिवारों को मुआवजा देने और सभी निजी PG की सुरक्षा ऑडिट कराने की मांग की। छात्रों ने कहा कि DU के केवल 20 कॉलेजों में हॉस्टल की सुविधा है, जिसके कारण बड़ी संख्या में छात्र निजी PG में रहने को मजबूर हैं। प्रदर्शनकारियों ने हादसे को महज दुर्घटना न बताते हुए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय करने की मांग की। प्रदर्शन में DU साउथ कैंपस के विभिन्न कॉलेजों के छात्र शामिल हुए।
