आजकल सोशल मीडिया पर यह न्यूज़ बहुत वायरल हो रही है जिसको गूगल पर खोजने पर पता चला जिसको अंतरराष्ट्रीय व देश के कुछ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रिंट मीडिया अपना मुख्य समाचार बनाया कि ब्रिटेन की विक्टोरिया हिल ने अपनी स्वास्थ्य समस्याओं के चलते डीएनए टेस्ट कराया और अपने जैविक पिता की खोज शुरू की।
जांच में सामने आया कि उसका जन्म कृत्रिम गर्भाधान (IVF) के जरिए हुआ था।
इस खुलासे के बाद उसके पति ने भी डीएनए टेस्ट कराया, और चौंकाने वाली सच्चाई सामने आई – दोनों का जन्म एक ही डॉक्टर द्वारा दान किए गए स्पर्म से हुआ था।
यह जानकर दोनों के रिश्ते में असमंजस की स्थिति पैदा हो गई। हिल को पता चला कि उसकी मां ने गर्भधारण के लिए येल फर्टिलिटी क्लिनिक का सहारा लिया था, और वहीं उसका पति भी IVF से जन्मा था। बाद में हिल को यह भी पता चला कि उसका जैविक पिता वही डॉक्टर था जिसने उसकी मां का इलाज किया था।
इस चौंकाने वाले खुलासे से न सिर्फ उनका रिश्ता संकट में आ गया बल्कि फर्टिलिटी धोखाधड़ी का भी बड़ा मामला उजागर हुआ।





