लखनऊ में कृष्ण जन्मोत्सव की धूम, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़:

लखनऊ। श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर राजधानी में जगह-जगह भव्य आयोजन किए गए। खाटू श्याम मंदिर में शाम होते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर प्रांगण में बड़ी संख्या में महिला भक्त भी मौजूद रहीं। भजन-कीर्तन और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शुभकामनाएं दीं और कृष्ण नगरी पहुंचकर भगवान श्रीकृष्ण के दर्शन-पूजन किए। मुख्यमंत्री ने प्रदेश में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *