प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को बड़ी सौगात, सीएम मोहन यादव ने 1.21 लाख छात्रों के खातों में ट्रांसफर किए ₹304 करोड़

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में ‘प्रतिभाशाली विद्यार्थी प्रोत्साहन योजना’ के तहत प्रदेश के 1.21 लाख से अधिक मेधावी विद्यार्थियों के बैंक खातों में ₹304 करोड़ से अधिक की राशि सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरित की।

इस योजना के तहत पात्र विद्यार्थियों को लैपटॉप खरीदने के लिए ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। योजना का लाभ उन विद्यार्थियों को मिलता है, जिन्होंने कक्षा 12वीं में निर्धारित मापदंड के अनुसार 75 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त किए हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विद्यार्थियों से संवाद भी किया और उन्हें शिक्षा के साथ अपने बड़े सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों की भूमिका की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक और डिजिटल शिक्षा से जोड़ना है, ताकि वे आगे की पढ़ाई और प्रतियोगी परीक्षाओं में बेहतर अवसर प्राप्त कर सकें।

शाबू ज़ैदी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *