Home / अन्य राज्य / मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू करी बिहार प्रगति यात्रा

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शुरू करी बिहार प्रगति यात्रा

Spread the love

बिहार सरकार ने राज्य की प्रगति और लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के उद्देश्य से ‘प्रगति यात्रा’ कार्यक्रम शुरू किया है। इस कार्यक्रम के तहत, पूर्वी चम्पारण जिले के केसरिया के सुन्दरापुर ग्राम में विकास कार्यों का जायजा लिया गया।

 

इस दौरान, *114.82 करोड़ रू० की 62 योजनाओं का उद्घाटन* और *86.30 करोड़ रू० की 42 योजनाओं का शिलान्यास* किया गया। इसके अलावा, सुन्दरापुर में बिहार राज्य शैक्षिक आधारभूत संरचना निगम लिमिटेड द्वारा नवनिर्मित उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय का उद्घाटन किया गया।

 

विद्यालय में बच्चों और शिक्षिकाओं से शिक्षण कार्य की जानकारी ली गई और विद्यालय परिसर में खेल मैदान के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया गया। जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत मनरेगा द्वारा निर्मित तालाब का उद्घाटन किया गया और जीविका दीदियों को तालाब का प्रबंधन सौंपा गया। साथ ही, विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत लाभुकों को स्वीकृत राशि का चेक प्रदान किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *