Home / बीबीडी गु्रप ने मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल स्व0 लालजी टण्डन के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

बीबीडी गु्रप ने मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल स्व0 लालजी टण्डन के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

Spread the love

लखनऊ 22 जुलाई।

बीबीडी ग्रुप के चेयरमैन, चेयरमैन बैडमिन्टन एसोसिएशन उ0प्र0, उपाध्यक्ष बैडमिन्टन एसोसिएशन आफ इण्डिया एवं भारतीय ओलम्पिक एसोसिएशन यूथ कमीशन (आई.इ.ओ.) के चेयरमैन श्री विराज सागर दास ने मध्य प्रदेश के महामहिम राज्यपाल श्री लाल जी टण्डन की लम्बी बीमारी के चलते हुए आकस्मिक निधन पर गहरी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिजनों को इस असह्य दुःख केा सहन करने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

श्री विराज सागर दास ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि स्व0 लाल जी टण्डन लखनऊ के लोकप्रिय नेता रहे। उनके निधन से देश ने एक लोकप्रिय जननेता, योग्य प्रशासक एवं प्रखर समाजसेवी को खोया है। वे लखनऊ के विकास पुरूष के रूप में जाने जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *