Home / अन्य राज्य / गुनहगार का कोई मज़हब नहीं धर्म नहीं होता :अबू कासिम आज़मी

गुनहगार का कोई मज़हब नहीं धर्म नहीं होता :अबू कासिम आज़मी

Spread the love

महाराष्ट्र समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक अबू कासिम आज़मी ने कहा हरन, रायगढ़ में महिला के साथ कुकर्म हुआ, उसकी हत्या की गई करने वाला व्यक्ति मुस्लिम था तो उसे धर्म के साथ जोड़ दिया गया और लव जिहाद का नाम दिया गया। दूसरी तरफ शिलफाटा के मंदिर में हिन्दू बेटी के साथ पुजारियों दवारा कुकर्म किया गया, उसकी हत्या की गई तब धर्म नहीं दिखाई दिया? घिनौने अपराध करने वालों को कड़ी से कड़ी सजा हो यह हमारी मांग है, लेकिन अपराध को लेकर सेलेक्टिव आउटरेज क्यों?

उसी तरह अब मुंबई के धारावी में अरविंद वैश्य नाम के युवक की हत्या हुई, विश्व हिन्दू परोषद और सोशल मीडिया के असामाजिक तत्वों द्वारा इस हत्या को धार्मिक रंग देने की कोशिश की जा रही है। जब की पुलिस ने कार्रवाई की और 2 लोगों को गिरफ्तार भी किया।

त्यौहार शुरू होने जा रहे है, साथ ही चुनाव भी नज़दीक है ऐसे में पुलिस एवं प्रशासन द्वारा अपराध पर कड़ी पकड़ रखनी चाहिए और समाज में अपराध को धार्मिक रंग देकर कानून व्यवस्था ख़राब करने वालों पर भी नज़र रखनी चाहिए।

मेरी मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी, उप मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस एवं श्री अजित पवार जी से मांग है की राजनितिक फायदे के लिए अपराध को धार्मिक रंग देने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई करें साथ ही राज्य और ख़ास कर मुंबई शहर में पुलिस को अपराध पर सख्त नज़र रखने के निर्देश दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *