PM मोदी ने NDA सांसदों संग किया नाश्ता, संसद में हंगामे पर जताई चिंता
नई दिल्ली। संसद के मानसून सत्र के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को NDA में आए सांसदों को नाश्ते पर बुलाया। मुलाकात के दौरान माहौल सहज रहा। पीएम मोदी ने संसद के बार-बार स्थगित होने पर चिंता जताते हुए सांसदों से सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने पर जोर दिया। उन्होंने सांसदों को योग और बेहतर दिनचर्या अपनाने की सलाह देते हुए कहा कि स्वस्थ रहेंगे तभी बेहतर काम कर पाएंगे। पीएम मोदी ने कहा कि “NDA एक परिवार है, किसी को चिंता करने की जरूरत नहीं, मैं आपके साथ हूं।” शिवसेना में हाल ही में शामिल 6 सांसदों से उन्होंने अलग से भी मुलाकात की।
