महोबा 2 जून 2020
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू जी की ज़मानत याचिका सेशन कोर्ट द्वारा खारिज कर दी गई है. हमें न्याय पालिका पर पूरा विश्वास है कि हमारे नेता को इन्साफ मिलेगा. के संबंध में आज महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी महोदय चरखारी को सौंपा गया. जिसमें प्रदेश अध्यक्ष माननीय अजय कुमार लल्लू जी को रिहा करने और हमारे पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के ऊपर दर्ज किए गए फर्जी मुक़दमे वापस लिए जाने की मांग की गई.
आज ही कैम्प कार्यालय चरखारी में जिलाध्यक्ष तुलसीदास लोधी के नेतृत्व में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया.
जिसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने अजय कुमार लल्लू के नेतृत्व में अब तक पूरे प्रदेश में 90 लाख से अधिक लोगों तक राशन और भोजन पहुंचाया है. 10 लाख प्रवासी श्रमिकों की मदद की. 22 जिलों में साझी रसोई घर चलाया. 40 हाई वे स्टाल लगाकर नाश्ता खाना वितरित किया गया.
उन्होंने कहा कि गरीब मजदूर विरोधी योगी आदित्यनाथ की सरकार नहीं चाहती कि श्रमिक बहनों भाइयों को राहत मिले. लेकिन कांग्रेस पार्टी का सेवा कार्य रुकेगा नहीं बल्कि देश निर्माताओं की हम कांग्रेसी जी जान लगा कर सेवा करेंगे.
इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष आफाक सरवर, पूर्व महिला जिलाध्यक्ष नफीसा अली, पूर्व नगर अध्यक्ष चरखारी अनिल श्रीवास्तव, पी सी सी खेमचन्द्र अहिरवार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष राहुल मिश्रा, पूर्व जिला सचिव शहंशाह अली, मो शफीक उपस्थित रहे ।