रुस्तम-ए-हिंद गामा पहलवान का असली नाम गुलाम मोहम्मद बख्श बट था. अमृतसर में जन्मे कद 5 फीट 7 इंच और वजन 113 किलो था जिनकी डाइट रोज़ 6 देसी मुर्गे 10 लीटर दूध सूखे मेवे इनके रोज़ाना खान पान में शामिल था .
इन्होंने अपने जीवन में जितनी भी कुश्तियां लड़ी सभी जीती । ये रोज़ 5 हजार बैठक और 3 हजार दंड लगाते थे। देश के बटवारे के बाद ये पाकिस्तान चले गए इनका जीवन का अंतिम वक्त तंगहाली में गुजरा।इनके बारे में कहा जाता है कि ये 1200 किलो का वजनी पत्थर उठा लेते थे ये पत्थर आज भी सयाजीबाग में बड़ौदा संग्रहालय रखा हुआ है ।




