Home / उत्तर प्रदेश / उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को महावीर जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को महावीर जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं दीं।

 

लखनऊ:04अप्रैल 2023

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने महावीर जयंती के अवसर पर देश व प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। अपने शुभकामना संदेश में श्री मौर्य ने कहा कि भगवान महावीर का संदेश हमें शांति और आत्मसंयम की सीख देता है। महावीर जयंती के पावन अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर से सभी के उत्तम स्वास्थ्य और प्रयासों में सफलता के लिए प्रार्थना की है।कहा कि भगवान महावीर की शिक्षाएं आज भी प्रासंगिक हैं. उन्होंने कामना है की है कि यह पर्व सभी के जीवन में स्वास्थ्य, शांति और समृद्धि का संचार करे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *