Home / मध्यम आय वर्ग के लिये हाउसिंग लोन पर सब्सिडी की समय-सीमा बढ़ाई गई।

मध्यम आय वर्ग के लिये हाउसिंग लोन पर सब्सिडी की समय-सीमा बढ़ाई गई।

Spread the love

नई दिल्ली 15 मई 2020 वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने गुरुवार को हाउसिंग सेक्टर को गति देने के लिये मध्यम आय वर्ग के लिये सस्ते मकानों की 70,000 करोड़ रुपये की सब्सिडी योजना का विस्तार किए जाने की घोषणा की। योजना के तहत सब्सिडी लाभ की अवधि एक साल बढ़ा दी गई है। 6 लाख से 18 लाख सालाना आय वाले मध्यम आय वर्ग के लिए ‘क्रेडिट लिंक्ड सब्सिडी’ योजना मई 2017 से शुरु की गई और उसे मार्च 2020 तक बढ़ाया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इस बारे में गुरुवार को ऐलान किया है जो 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज का हिस्सा है।

अब तक प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मध्यम वर्गों के करीब 3 लाख 30 हजार लोगों को इसका फायदा मिल चुका है। 2020-21 के दौरान इससे 2.5 लाख मध्य आय वर्ग के परिवारों को फायदा होगा। इससे हाउसिंग सेक्टर में करीब 70 हजार करोड़ से ज्यादा का निवेश होगा जिससे नए रोजगार सृजन होंगे। इसके साथ ही, स्टील, सीमेंट, ट्रांसपोर्ट और अन्य निर्माणाधीन सामग्रियों की मांग बढ़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *