Home / राष्ट्रीय / देश के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता- कांग्रेस।

देश के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता- कांग्रेस।

Spread the love

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भारत रत्न देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री और प्रथम गृह मंत्री रहे सरदार वल्लभभाई पटेल की 72वीं पुण्यतिथि पर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय नेहरू भवन लखनऊ में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर माल्यार्पण-पुष्पार्चन कर उनकी पुण्य स्मृतियों को याद किया और राष्ट्र के लिए किए गए उनके योगदान को याद किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला ने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल ने आजादी की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया। बारडोली आंदोलन में सफल होने पर वहां की महिलाओं द्वारा उन्हें सरदार की उपाधि दी थी। वे स्वतंत्र भारत के पहले गृहमंत्री एवं उप प्रधानमंत्री रहे उन्हें भारत रत्न से भी सम्मानित किया। गृहमंत्री रहते हुए उन्होंने देश एकीकरण हेतु 565 रियासतों को एक सूत्र में बांधा और देश के विकास के कार्य के लिए योगदान दिया एवं अखंड भारत की योजना बनाकर उस पर काम किया, कांग्रेस हमेशा से देश के महापुरुषों का सम्मान करती आई है। आज ऐसे लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की पुण्यतिथि है जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया वह एक अच्छे वकील थे और किसानों की लड़ाई भी लड़ते थे साथ में क्रांतिकारियों के मुकदमे भी लड़ते थे लौहपुरुष के विचार एवं आदर्श सदियों तक देशवासियों को प्रेरित करते रहेंगे।

इस अवसर पर अनुशासन समिति प्रभारी पूर्व विधायक श्याम किशोर शुक्ला, प्रदेश महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह ,कोषाध्यक्ष शिव पांडे, प्रदेश प्रवक्ता सचिन रावत, वरिष्ठ महिला नेता सुशीला शर्मा, सिद्धि श्री, सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *