समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की स्वीकृति से समाजवादी छात्र सभा की 51 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित कर दी गई है जिसमें सुश्री नेहा यादव अध्यक्ष, श्री संदीप स्वर्णकार महासचिव और श्री रोहित सिंह कोषाध्यक्ष बनाए गए है।
कार्यकारिणी में 4 उपाध्यक्ष श्री अनुराग वर्मा, श्री अनिल यादव ‘मास्टर‘ श्री सर्वेश सिंह तथा श्री हर्ष वशिष्ट नामित हुए हैं।
समाजवादी छात्र सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 12 सचिव और 32 सदस्य बनाए गए हैं। कार्यकारिणी में 9 विशेष आमंत्रित सदस्य है।
इसके अतिरिक्त माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की अनुमति पर 51 सदस्यीय कार्यकारिणी के अतिरिक्त 5 उपाध्यक्ष, श्री अनुज जावला, श्री दिनेश ‘देवा,‘ श्री अंकुर पाण्डेय, श्री कासिम चौधरी, श्री दिगम्बर सिंह, एक प्रवक्ता श्री सूबेदार सिंह एवं 60 सचिव एवं 17 सदस्य भी नामित किए गए हैं।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता
……………………………………………………………….
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी की स्वीकृति से मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सिद्धार्थ सिंह द्वारा श्री शाहनवाज अब्बासी जनपद गाजियाबाद को राष्ट्रीय सचिव नामित किया गया है। उन्हें दिल्ली प्रदेश का प्रभारी भी बनाया गया है।
प्रदेश अध्यक्ष श्री दिग्विजय सिंह ‘देव‘ द्वारा समाजवादी छात्र सभा उत्तर प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी में श्री तरूण यादव सुल्तानपुर को प्रदेश सचिव नामित किया गया है।
(राजेन्द्र चौधरी)
मुख्य प्रवक्ता