बेटी की बिंदोरी में नाचते-नाचते पिता की मौत, शादी की खुशियां मातम में बदलीं
राजस्थान | बेटी की शादी की तैयारियों के बीच एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। राजस्थान में बेटी की बिंदोरी (शादी से पहले निकाली जाने वाली रस्म) के दौरान पिता खुशी-खुशी नाच रहे थे। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई और उनकी मौत हो गई। जिस घर में बेटी की शादी को लेकर खुशियों का माहौल था, वहां अचानक चीख-पुकार मच गई। पिता की मौत से परिवार और रिश्तेदारों का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं।
