Home / वरुण गांधी के ट्वीट पर भारत सरकार ने भेजी आपत्ति, ट्विटर पर भड़क गए बीजेपी सांसद

वरुण गांधी के ट्वीट पर भारत सरकार ने भेजी आपत्ति, ट्विटर पर भड़क गए बीजेपी सांसद

Spread the love

बीजेपी नेता वरुण गांधी ट्विटर द्वारा उनको भारत सरकार की आपत्ति के बारे में बताए जाने पर भड़क उठे।
बीजेपी नेता वरुण गांधी ट्विटर द्वारा उनको भारत सरकार की आपत्ति के बारे में बताए जाने पर भड़क उठे। दरअसल, ट्विटर ने वरुण गांधी से कहा, ‘हमें आपके ट्विटर अकाउंट के कंटेंट को लेकर भारत सरकार से जानकारी मिली है। जानकारी के मुताबिक आपके ट्वीट के कंटेंट से भारतीय कानून का उल्लंघन होता है। हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता का सम्मान करते हैं इसलिए सरकार की ओर से आपत्ति मिलने पर अपने यूजर्स को सूचित करते हैं।’
ट्विटर ने इतना लिखा था कि वरुण गांधी आग बबूला हो गए और ट्वीट किया, ‘ट्विटर स्वतंत्र अभिव्यक्ति की वकालत तो करता है, लेकिन काम करने में विफल रहता है। मुझे यकीन है कि मैंने किसी कानून का उल्लंघन नहीं किया है और किसी भी कानूनी एजेंसी ने मेरे ट्वीट में कुछ भी आपत्तिजनक नहीं पाया होगा। ट्विटर को इस तरह के व्यवहार के लिए अपना आधार स्पष्ट करना चाहिए। उनके व्यवहार से स्तब्ध हूं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *