Home / हिंसा करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। ममता बनर्जी

हिंसा करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा। ममता बनर्जी

Spread the love

पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव में मिली प्रचंड जीत के बाद तीसरी बार ममता बनर्जी की सरकार सत्ता में आई है. आज ममता बनर्जी ने बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ भी ले ली. राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने उन्हें शपथ दिलाई. जिसके बाद ममता दीदी एक बार फिर बंगाल की मुख्यमंत्री बन गई हैं.
वहीं शपथ लेने के बाद ममता बनर्जी ने सबसे पहले कहा कि उनकी प्राथमिकताओं मे कोरोना के खिलाफ जंग है. इसके साथ ही नवागत सीएम ने कहा कि बंगाल में अब हिंसा की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने कहा कि, बंगाल को हिंसा पसंद नहीं है. मैं व्यक्तिगत रूप से कानून और व्यवस्था के मुद्दों को देखूंगी और सुनिश्चित करूंगी कि राज्य में शांति कायम हो. ममता बनर्जी ने अपने बयान में कहा कि, मैं सभी से शांति बनाए रखने की अपील करती हूं. अगर किसी भी दल के व्यक्ति ने हिंसा की, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. मैं शांति के पक्ष में हूं और रहूंगी.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *