Home / पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को दी बंगाल में जीत की बधाई, कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी मदद करेंगे

पीएम मोदी ने ममता बनर्जी को दी बंगाल में जीत की बधाई, कहा- कोरोना के खिलाफ लड़ाई में पूरी मदद करेंगे

Spread the love

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों पर पश्चिम बंगाल की जनता का धन्यवाद किया है। पीएम मोदी ने कहा कि मैं पश्चिम बंगाल में अपनी बहनों और भाईयों को धन्यवाद देना चाहतू हूं जिन्होंने हमारी पार्टी को आशीर्वाद दिया है। पहले की तुलना में राज्य में बीजेपी की उपस्थिति में काफी वृद्धि हुई है। बीजेपी जनता की सेवा करती रहेगी। पीएम मोदी ने आगे कहा कि मैं चुनावों में उनके उत्साही प्रयास के लिए हर कार्यकर्ता की सराहना करता हूं।

पीएम मोदी ने ट्वीट कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी को भी जीत की बधाई दी है। पीएम मोदी ने ट्वीट में कहा है कि बंगाल में जीत के लिए ममता दीदी को बधाई। केंद्र लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए और कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ाई में पश्चिम बंगाल सरकार की हर संभव समर्थन देना जारी रखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *