Home / अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया

अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल को मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया

Spread the love

दिल्ली में कोरोना के बेकाबू होते हालात के बीच मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पत्नी सुनीता केजरीवाल को शुक्रवार को साकेत स्थित मैक्स अस्पताल में भर्ती कराए जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि अस्पताल के सीनियर डॉक्टर उनकी हालत पर नजर बनाए हुए हैं। हालांकि, उनकी हालत को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, 20 अप्रैल को सुनीता केजरीवाल की कोरोना वायरस टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद उन्होंने खुद को होम क्वारंटाइन कर लिया था और घर पर ही इलाज करा रही थीं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री केजरीवाल ने भी खुद को क्वारंटाइन कर लिया था, लेकिन बाद में उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *