भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर चर्चा, मुंबई पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो

मुंबई | शाबू ज़ैदी

अमेरिका के विदेश मंत्री मार्को रुबियो अपनी तीन दिवसीय भारत यात्रा पर मुंबई पहुंच गए हैं। इस दौरान वह भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर के साथ द्विपक्षीय वार्ता करेंगे। बैठक में भारत-अमेरिका व्यापार समझौते, ऊर्जा, रक्षा और तकनीक सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

मार्को रुबियो ने संकेत दिया है कि दोनों देश व्यापार समझौते को अंतिम रूप देने के करीब हैं। ऐसे में इस यात्रा को दोनों देशों के आर्थिक और रणनीतिक संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

मुंबई प्रवास के दौरान रुबियो 26/11 के आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि भी देंगे। उनके साथ उनकी पत्नी और भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर भी आए हैं।

इस यात्रा पर दोनों देशों की नजरें टिकी हैं। वार्ता के नतीजों से भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंधों को नई दिशा मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *