राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता पर जोर, पीएम मोदी ने मोहन भागवत के संबोधन को बताया प्रेरणादायक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरसंघचालक मोहन भागवत के संबोधन की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने राष्ट्रीय प्रगति, सामाजिक एकता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रतिबद्धता जैसे विषयों पर दिए गए संदेशों का उल्लेख किया। संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर नागपुर में आयोजित विजयादशमी उत्सव में मोहन भागवत ने अपने संबोधन में देश की सामाजिक परिस्थितियों, राष्ट्रीय एकता और भारत के भविष्य से जुड़े मुद्दों पर विचार रखे। प्रधानमंत्री मोदी ने उनके संदेश को राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण बताते हुए सामाजिक समरसता और देश की प्रगति के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर जोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *