शहर गैस चैंबर बन रहे हैं’, पटाखों के प्रदूषण पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त
मुंबई | शाबू ज़ैदी
पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण पर चिंता जताते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने कहा कि प्रदूषण की बढ़ती समस्या के कारण शहर गैस चैंबर में तब्दील हो सकते हैं। कोर्ट ने महाराष्ट्र में पटाखों पर प्रतिबंध से संबंधित अपने आदेश को पूरे साल और सभी त्योहारों पर लागू बताया है।
हाईकोर्ट ने राज्य सरकार और स्थानीय निकायों को पटाखों से होने वाले प्रदूषण के प्रति लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, नियमों के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराने के लिए प्रभावी व्यवस्था बनाने और प्रतिबंध का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
अदालत के इस रुख का उद्देश्य पटाखों से होने वाले वायु प्रदूषण पर नियंत्रण लगाना और लोगों के स्वास्थ्य की रक्षा करना है। खासकर त्योहारों के दौरान पटाखों के इस्तेमाल से हवा की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए कोर्ट ने प्रतिबंधों के पालन पर जोर दिया है।
