Home / बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए उ प्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन

बर्ड फ्लू की रोकथाम के लिए उ प्र सरकार ने जारी की गाइडलाइन

Spread the love

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की सीमाओं से लगे प्रदेशों में बढ़ते  बर्ड फ्लू को देखते हुए उ प्र सरकार के कृषि उत्पादन आयुक्त ने एडवाइजरी जारी की है। और सभी जिलाधिकारियों को आदेश दिए गए हैं कि बर्ड फ्लू से संक्रमित राज्यों ख़ासकर पोल्ट्री उत्पाद उत्तर प्रदेश की सीमा में न आने दे, अगर ऐसा हो तो इसे तुरंत रोकते हुए संबंधित को अवगत कराया जाए। मुर्गी और अन्य पक्षियों तथा अंडों का परिवहन खुले वाहनों से नहीं होना चाहिए, और जिससे परिवहन के दौरान इनकी बीट इत्यादि बाहर गिरे।

कृषि उत्पादन आयुक्त एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि “कुक्कुट उत्पाद विक्रय वाले बाजारों को सप्ताह में एक दिन बंद रखा जाए, ताकि उस दिन बाजारों को साफ किया जाए। कुक्कुट उत्पाद विक्रय और फुटकर तथा थोक बाजारों की सूची बनाई जाए, जो भारत सरकार को उपलब्ध कराई गई कुक्कुट व्यवसायियों की एडवाइजरी के अनुसार साफ सफाई की व्यवस्था हेतु आवश्यक आदेश दिए जाएं। इसी के साथ बर्ड सेंचुरी, वाटर बॉडीज, ऐसे पार्क जहां प्रवासी पक्षी जंगली पक्षियों का आवागमन हो उनकी सूची बनाई जाए, संक्रमण फैलने से रोकने के लिए आवश्यक बायोसिक्योरिटी के उपाय किए जाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *