राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में जुटी भीड़, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष का कूच
नई दिल्ली | शाबू ज़ैदी
दिल्ली में मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्षी दलों का प्रदर्शन जारी है। राहुल गांधी के आह्वान पर बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों के जुटने की खबर है। राहुल गांधी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ सुप्रीम कोर्ट की ओर कूच कर रहे हैं। प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।
प्रदर्शन के दौरान स्थिति तनावपूर्ण होने की सूचना है। विपक्षी दलों की सक्रिय भागीदारी से यह मामला राजनीतिक रूप से चर्चा में आ गया है। प्रदर्शनकारी चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं।
