अलीगढ़ : AMU के जेएन मेडिकल कॉलेज में आग, शॉर्ट सर्किट से मचा हड़कंप
अलीगढ़। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट के चलते आग लगने की सूचना से हड़कंप मच गया। आग वार्ड नंबर 10 और आरडीए बिल्डिंग की एंट्री के पास लगी।
घटना की सूचना मिलते ही फायर और इलेक्ट्रिकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया।
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह विद्युत लाइन में शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। आग से हुए नुकसान और घटना की विस्तृत जानकारी का अभी इंतजार है।
