अंतरराष्ट्रीय

AIIMS की चमकती बेटी निशा मेहता बनीं नेपाल की सबसे युवा स्वास्थ्य मंत्री – 38 वर्ष की इस सफलता ने रचा इतिहास!

Spread the love

नई दिल्ली: दिल्ली के प्रतिष्ठित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की पूर्व छात्रा निशा मेहता ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। मात्र 38 वर्ष की उम्र में उन्हें नेपाल की नवगठित सरकार में स्वास्थ्य मंत्री का महत्वपूर्ण पद सौंपा गया है। AIIMS जैसी विश्वस्तरीय चिकित्सा संस्थान से शिक्षा प्राप्त करने वाली निशा का यह सफर लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बन गया है।
निशा मेहता ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा और प्रशिक्षण AIIMS से प्राप्त किया, जो भारत में चिकित्सा शिक्षा का सर्वोच्च केंद्र माना जाता है। एक सफल हेल्थकेयर प्रोफेशनल के रूप में लंबे समय तक सेवा देने के बाद अब वे पूरे नेपाल राष्ट्र की स्वास्थ्य व्यवस्था को नई दिशा देने वाली हैं। नेपाल की नई सरकार के गठन में उनकी नियुक्ति ने न केवल चिकित्सा जगत को गौरवान्वित किया है, बल्कि भारत-नेपाल संबंधों को भी मजबूत करने का संदेश दिया है।
AIIMS प्रशासन ने निशा मेहता की इस सफलता पर हार्दिक बधाई दी है। संस्थान की ओर से जारी बयान में कहा गया, “AIIMS परिवार निशा मेहता को उनके स्वास्थ्य मंत्री बनने पर ढेर सारी शुभकामनाएं देता है। पूरी नर्सिंग समुदाय को अपनी इस बेटी पर गर्व है।” यह उपलब्धि AIIMS के पूर्व छात्रों की वैश्विक क्षमता का जीता-जागता प्रमाण है।
निशा मेहता की यह यात्रा उन सभी के लिए मिसाल है जो समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहते हैं। एक साधारण छात्रा से स्वास्थ्य मंत्री बनने तक का उनका संघर्ष दर्शाता है कि कड़ी मेहनत और समर्पण से कोई सपना असंभव नहीं। नेपाल में स्वास्थ्य सुधारों की कमान संभालते हुए वे निश्चित रूप से लाखों लोगों के जीवन को बेहतर बनाने में योगदान देंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button