Home / राष्ट्रीय / अलविदा अजित पवार: पूरे देश में गम की लहर, अमित शाह-नितिन नबीन शामिल

अलविदा अजित पवार: पूरे देश में गम की लहर, अमित शाह-नितिन नबीन शामिल

Spread the love

बारामती, 29 जनवरी 2026: महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का आज सुबह 11 बजे बारामती के विद्या प्रतिष्ठान मैदान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। विमान हादसे में निधन के बाद पूरे देश में गम की लहर दौड़ गई है। उनके पैतृक निवास पर महाराष्ट्र के लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा है, जो अपने ‘देवता’ का अंतिम दर्शन करने बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

केंद्रीय नेताओं की उपस्थिति

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह अंतिम संस्कार में शामिल होंगे, साथ ही बीजेपी के नवनिर्वाचित राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन भी बारामती पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति की भी संभावना है। 3000 जवानों का घेरा और वीवीआईपी प्रोटोकॉल सुनिश्चित किया गया है।

कार्यक्रम की रूपरेखा

अंतिम दर्शन के बाद सुबह 9 बजे गदिमा सभागार से अंतिम यात्रा शुरू होगी, जो विद्या प्रतिष्ठान तक चलेगी। 500 किलो लकड़ियों और 25 किलो घी से चिता प्रज्ज्वलित होगी। हजारों समर्थक श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *