कांग्रेस कहीं से भी प्रचार शुरू करे, रोक नहीं: शिवपाल यादव; बोले- 2027 में बनेगी सपा सरकार

इटावा | 26 सितंबर 2026 | शाबू ज़ैदी

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं जसवंतनगर विधायक शिवपाल सिंह यादव ने इटावा में आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस और चुनाव आयोग पर बयान दिया।

कांग्रेस के इटावा, मैनपुरी और सैफई में चुनावी अभियान शुरू करने को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि कांग्रेस को कहीं भी जाने और प्रचार करने से कोई रोक नहीं है। हालांकि उन्होंने दावा किया कि इन क्षेत्रों में कांग्रेस को वोट नहीं मिलेगा। उन्होंने 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने का भी दावा किया।

चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर भी शिवपाल यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी। यह बयान ऐसे समय आया है जब चुनाव आयोग के कामकाज और SIR को लेकर राजनीतिक दलों के बीच बहस तेज है। आयोग ने हाल में स्पष्ट किया है कि SIR से जुड़े अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *