कानपुर देहात में अपहृत युवक की मृत्यु की घटना में अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम: योगी कार्रवाई के निर्देश
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने थाना भोगनीपुर, जनपद कानपुर देहात में अपहृत युवक की मृत्यु की घटना में अपराधियों के विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपराधियों के विरुद्ध NSA लगाए जाने पर विचार करने तथा प्रकरण में पुलिस की जवाबदेही तय करने के निर्देश भी दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ₹5 लाख की आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश सरकार प्रकरण की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई कराकर अपराधियों को जल्द से जल्द सजा दिलाएगी।

