Warning: Undefined array key "KOTtjr" in /home/podcloud/therevolutionnews.com/wp-includes/pluggable.php on line 1
मौलाना यासूब अब्बास ने सिटी मजिस्ट्रेट,ASI अधिकारियों के साथ काज़मैन का दौरा – The Revolution News

मौलाना यासूब अब्बास ने सिटी मजिस्ट्रेट,ASI अधिकारियों के साथ काज़मैन का दौरा

Spread the love

लखनऊ ऑल इंडिया शिया पर्सनल लॉ बोर्ड के सेक्रेटरी एवं प्रवक्ता मौलाना यासूब अब्बास ने रौज़ाए काज़मैन पहुँचकर सिटी मजिस्ट्रेट लखनऊ और ASI के ज़िम्मेदारान के साथ रौज़े के मौजूदा हालात का जाएज़ा लिया।

पूरे रौज़ाए काज़मैन के रिनोवेशन कार्य का बजट पास हुआ।
रौज़ाए शाहनजफ हज़रतगंज की तरह पूरे रौज़ाए काज़मैन के रिनोवेशन का काम जल्द ही शुरू होने वाला है। कुछ रोज़ पहले अन्जुमने काज़िमया आबिदीया के जिम्मेदारान के इत्तेला देने पर मौलाना यासूब अब्बास ने रौज़ाए काज़मैन पहुचकर हालात का जाएज़ा लिया था जिसकी हालत दिन ब दिन बोसीदा होती जा रही हैं और कोई पुरसाने हाल नहीं।
जबकि ट्रस्ट की आमदनी करोड़ो रुपये सालाना की है।
मौलाना यासूब अब्बास साहब क़िबला ने हुसैनाबाद ट्रस्ट के चेयरमैन डी.एम. लखनऊ व आसारे क़दीमा ASI के ज़िम्मेदारान को खत लिखकर पूरे रौज़े का रिनोवेशन कराने की मांग की थी। जिस पर फौरन कार्यवाही करते हुऐ चेयरमैन हुसैनाबाद ट्रस्ट डी.एम. लखनऊ और आसारे क़दीमा ASI ने पूरे रौज़े के रिनोवेशन कार्य कराने के लिए बजट पास किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button